फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मूल्यांकन के लिए 1288 परीक्षक नियुक्त

Thu, 16 Mar 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरु हो गई है। मूल्यांकन के लिए 1288 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें 857 परीक्षक हाईस्कूल व 431 परीक्षक इंटरमीडिएट का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन

18 मार्च से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु हो रहा है। मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत और गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
खेकड़ा के गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज में हाईस्कूल और श्री यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए दोनों केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1288 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मूल्यांकन के लिए परीक्षकों के फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए जा रहे है।
मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए निगरानी कक्ष से निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें