फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में कोमल रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। पाबला बेगमाबाद गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में लायंस क्लब ने नेत्रदान स्लोगन प्रतियोगिता कराई। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र और विजेताओं को प्रेमवती जियालाल अवार्ड से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने नेत्रदान पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। सभी से प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। अहिंसा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन कहा कि नेत्रदान करना अपने आप में सबसे बड़ा जीवन का त्याग है। हमें किसी भी कीमत पर दान की भावना को और अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, शिखा द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें विनोद कुमार, देवेंद्र, राजेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, अजब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें