बड़ौत (बागपत)। कालिंदी देवी कॉलेज में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया, इसमें छात्र-छात्राओं को कैरियर से संबंधित टिप्स दिए । कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आर ए गर्ग व मुख्य अतिथि डॉ. कुमार पुनीत गोयल प्रो. आधुनिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट गाजियाबाद ने किया। डॉ. कुमार पुनीत गोयल ने डीईएल-ईडी के छात्र-छात्राओं को अपने विषयों के महापुरुषों की जन्म तिथियों और उनके विचारों को आसानी से याद करने के अत्यंत रोचक तरीके बताए। साथ-साथ मोबाइल के प्रयोग करने के तरीके और उसके दुरुपयोग समझाएं। प्राचार्य डॉ. आरए गर्ग ने छात्रों को अपने लक्ष्य पर केंद्रित करने की सलाह दी। कार्यशाला को सफल बनाने में प्रदीप तोमर, विपिन डबास, पूनम, राकेश तोमर, विनोद कुमार, प्रियंका, शिवानी, सृष्टि, राहुल शर्मा, पूजा का योगदान रहा।