फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों को लू से बचाने के लिए शाम के समय करें सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्म हवा से फसलों को बचाने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई करने से फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गर्मी से हर कोई हलाकान है। कृषि विभाग ने भी किसानों को गर्म हवा से फसल को बचाने की जानकारी दी है। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा सब्जी और चारे की फसल को लू से नुकसान होता है। यदि किसान ने समय पर फसल की सिंचाई नहीं की तो गर्म हवा से फसल झुलस जाएगी। इससे संबंधित किसान को नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा किसान गर्म हवा से फसल को बचाने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई करें। इससे फसलों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल में भी समय से सिंचाई करने पर लू का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें