दोघट (बागपत)। दोघट कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कंवर पाल का मकान बनाया जा रहा है। बुधवार को पड़ोसी ने मकान में दरवाजे के लिए लगाई गई चौखट को गिरा दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी । बृहस्पतिवार को जिला परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने टीम को जांच के लिए भेजा। साइट इंजीनियर गौरव तोमर, जेई इमरान ने पहुंचकर जांच की। उन्होंने मकान मालिक को पड़ोसी की तरफ दरवाजा लगाने से मना कर दिया। नक्शे के अनुसार मकान का निर्माण कराए जाने के लिए कहा। नगर पंचायत के कर्मचारी राजीव पंवार, अरविंद पंवार, नीटू आदि रहे।