दोघट (बागपत)। दुर्गा मंदिर दोघट में चतुर्दशी पर मेले का आयोजन किया। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। मेला में दोघट, गांगनौली, निरपुड़ा, नांगल भगवानपुर, इदरीशपुर, टीकरी, कान्हड़, पलड़ी, दाहा, चित्तम खेड़ी आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने माता रानी को चांदी का छत्र, नारियल, चुनरी चढ़ाई। पुजारी बलराम पांडे ने बताया कि दुर्गा माता के मंदिर में जो भी भक्त प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं, देवी उनकी मुराद पूरी करती है। क्षेत्र में इसके अलावा आदमपुर पुसार बस स्टैंड पर भी दुर्गा मंदिर मेला में पुसार, इदरीशपुर, मांगरौली, बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, बामनौली आदि गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी। मेले में विनोद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, अजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, नीरज कुमार, मनोज कुमार, लोकेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।