फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं का स्थायी समाधान करें सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। हर जगह सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। सबके अपने मुद्दे और अपने तर्क है। छपरौली में संजय सिंह के आवास पर सजी हुक्का पंचायत में किसानों के मुद्दों को उठाया गया। विनोद कुमार का कहना है कि विकास को मुद्दा बनाया जाना चाहिए। किसान की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। देवेंद्र और ऋषिपाल ने कहा कि गोवंशीय पशुओं का स्थायी समाधान सरकार को करना चाहिए। किसानों के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है। प्रेमपाल फौजी का कहना है कि गांव में ही रोजगार के साधन बनें या गांव के आसपास के शहरेां में रोजगार के अवसर पैदा किए जाने चाहिए, ताकि देहात से बड़े शहरों की तरफ आबादी का पलायन न हो। कृष्णपाल सिंह, जियराम सिंह, रविंद्र सिंह, विनोद कुमार, रणवीर ने कहा कि देश को विकसित, शिक्षित एवं सुरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। बिजली और खाद सस्ता, आवारा गोवंश का प्रबंध, युवाओं को नौकरी और उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। युवाओं के लिए लिए स्टेडियम की व्यवस्था और जो देश से भ्रष्टाचार मिटाएगा उसे वोट देंगे वोट।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें