बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल दोपहर बाद किन्हीं कारणों से बंद हो जाने के कारण गन्ना तौेलने से मना करने पर किसानों ने प्रदर्शन किया। रविवार को मलकपुर चीनी मिल 3.45 बजे बंद कर दी गई, जिस कारण मिल गेट पर गन्ना तुलाई भी बंद कर दी गई। देर शाम तक मिल बंद पड़ी । किसानों ने कहा उन्हें जानकारी दी कि चीनी भरने के बोरे समाप्त होने के कारण मिल को बंद किया, जबकि गेट इंचार्ज अर्जुन बालियान ने कहा मिल तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई है। इस संबंध में मिल अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसे लेकर किसानों ने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि आए दिन मिल बंद होने से परेशानी उठानी पड़ रही है और न ही सूचना उन्हें दी जाती है। इसको लेकर आक्रोश है। प्रदर्शन में पुष्पेंद्र, अजित, रविंद्र, नरेंद्र, राजीव, बबलू, उत्तम, पिंटू, चिंटू, ओमप्रकाश आदि रहे।