फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी अभिनव धामा को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ताइक्वांडो खिलाड़ी अभिनव धामा को सम्मानित किया
विज्ञापन

खेकड़ा। ताइक्वांडो एसोसिएशन बागपत के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि खेकड़ा नगर निवासी ताइक्वांडो खिलाडी अभिनव धामा का ओपन अंतरराष्ट्रीय अधिकारिक राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन हो गया है। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में इनडोर स्टेडियम में 24 से 27 फरवरी को होगी। अभिनव ताइक्वांडो संघ बागपत में तीन वर्षों से कठिन परिश्रम कर रहा है। अभिनव धामा खेकड़ा निवासी किसान जसवीर धामा के पुत्र हैं। इससे पहले लखनऊ में दक्षिण कोरिया विश्व ताइक्वांडो महासंघ की ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास कर चुका है तथा दो ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न देशों के खिलाड़ियों को धूल चटाकर रजत और स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। अभिनव के चयन की सूचना उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन राजकुमार ने संघ सचिव सचिन शर्मा को पत्र लिख कर दी। शुक्रवार को खेकड़ा नगर में आयोजित सम्मान समारोह मे राष्ट्रीय चयनित खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। उसने संघ के अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने अभिनव को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रशिक्षक धर्मेंद्र शर्मा, मनीष यादव, विधि कुंडू, साइमा खोखर, रविकांत शर्मा, उज्जवल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें