खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में बुधवार को सामूहिक विवाह करने वाले नवदंपतियों को गिफ्ट वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें खंड विकास अधिकारी संदीप पाल एवं ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने एक दर्जन नवदंपतियों को एक कंबल, एक साड़ी, एक सफारी सूट व एक तौलिया गिफ्ट के रूप में दिए। बीडीओ संदीप पाल ने बताया कि खेकड़ा ब्लाक से सत्रह जोड़ों ने सामूहिक विवाह के लिए फार्म जमा किए। इनमें से सामूहिक विवाह के लिये मौके पर केवल एक दर्जन जोडे़ ही पहुंच थे, इनको सामान वितरित किया। इस दौरान कृष्णकुमार तोमर, अखिलेश कुमार, हरिओम त्यागी, नरेंद्र कुमार सैनी, बुद्धेप्रकाश, सुनील बंसल आदि मौजूद रहे।