फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला में एनएसएस शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ डौला गांव के शिव मंदिर में कृष्णपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया। स्वयं सेवकों को जोधाबाई, जीजाबाई, गार्गी, ज्योतिबा फूल, कल्पना चावला, लक्ष्मीबाई समूह में बांटा। बालक वर्ग को आजाद समूह का सदस्य बनाया। सभी को दैनिक डायरी भेंट की। कृष्णपाल सिंह ने सभी स्वयं सेवकों को पर्यावरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। गांव में जागरूकता रैली भी निकाली। प्रवक्ता अतुल देव शर्मा, कमलकांत कौशिक, कुलदीप सिंह दाहिमा, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें