दोघट (बागपत)। सरोरा पुलिस चौकी के नए भवन की नींव रखी गई। पुलिस अधीक्षक बागपत ने भूमि पूजन कराया। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित सरोरा पुलिस चौकी का भवन कई साल से जर्जर था। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी थानों का सौंदर्यकरण कराया जा रहा है। पं. विकास शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन कर पुलिस चौकी के नए भवन की नींव रखी। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा, एसओ अजय शर्मा, एसएसआई हेमेंद्र बालियान, एसआई सोमपाल सिंह, सुमेर सिंह, रणजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, भगवत सिंह, रामवीर सिंह, मांगेराम आर्य, राजीव उर्फ पम्मी, कुलदीप उर्फ चीकू, राजेंद्र चौधरी, संजीव कुमार, संजय छिल्लर, देवेंद्र सिंह, अरविंद, रमेश चंद, सुनीता, योगेश कुमार, हवनपाल मौजूद रहे।