कमल कप में विजेता रही बागपत की टीम
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान में चल रही कमल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। बागपत की टीम विजेता रही। विजेता टीम को युवा प्रकोष्ठ की सह संयोजिका और भाजपा विधि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा प्रकोष्ठ की ओर से 17 कार्यक्रम जिला स्तर पर चलाएं जाएंगे। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही हैं। बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, युवा जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, नगराध्यक्ष बागपत सुधारस चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।