मतदान के प्रति किया जागरूक
मेरठ। ऑल इंडिया हेल्प फाउंडेशन द्वारा रविवार को बच्चा पार्क पर मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर लेकर जनता को जागरूक किया। इन पोस्टरों पर मेरा वोट मेरा अधिकार, सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट दो, जैसे स्लोगन लिखे थे। जीशान सिद्दकी, शौकीन अली, साहिल, फुरकान, फरहान, नदीम, मौ. बिलाल, आलम, मुस्कान, डॉ. इरफान, सोनम राय, मोहम्मद कासिम, डॉ. रेशमा, सोनिया आदि मौजूद रहे।