फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर में पाठशाला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
खेकड़ा नगर में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ग्राम मवी कला निवासी अनिल खेकड़ा नगर के बाजार में सामान खरीदने आ रहे थे। जब वह पाठशाला मार्ग पर एक हैंडलूम इकाई के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार की टक्कर लगने से वह मार्ग पर गिरकर घायल हो गया। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायल को नगर में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर नगर निवासी पिंटू के साथ हुई। वह बाइक पर सवार होकर करीब दस बजे खेकड़ा तहसील में जा रहे थे। तभी मार्ग पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। बाद में छुट्टी मिलने पर परिजन दोनों को घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें