बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक नगरपालिका में हुई, इसमें पूरे भारत वर्ष में हो रहे मिशन साहसी के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में बताया गया कि देश में छात्रों को आत्मरक्षा के लिए मिशन साहसी का अभियान चलाया हुआ है। उसी के अंतर्गत बागपत जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बागपत के सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में से तीन हजार छात्राएं कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं, इसका प्रत्येक दिन प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। जिला संयोजक गौरव पंवार ने बताया कि 22 अक्तूबर से यह कार्यक्रम चल रहा है। 31 अक्तूबर को कार्यक्रम का धूमधाम से समापन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी छात्राओं से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान, शिवानी ठाकुर, जिला मीडिया संयोजक अंकुर ठाकुर, अमन गुप्ता, हैप्पी शर्मा, विवेक मोहन, खुशी, अर्चना, अर्चित, रामदेव जांगिड़, अक्षय भारद्वाज, निशांत नैन, राहुल तोमर, सिद्धार्थ आदि शामिल रहे।