बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सोशल साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित भी किया। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रो. डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रथम स्थान पर ग्रीन हाउस से वंश, रियांशी, रितिका, प्रियांशु, जौरीन, द्वितीय स्थान पर रेड हाउस से आदित्य राज, स्वाति, कृतिका, स्वीकृति, पायल, कुनाल रहे। प्रो. आरपीएस तोमर ने कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धाएं बच्चों के कौशल को निखारती हैं।