फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीएमओ सुषमा ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य संबंधित रिकार्डों की जांच की, जो पूरे मिले। इसके बाद उन्होंने सीएचसी पर विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मरीज, गर्भवती महिलाएं, डिलीवरी के लिए आई महिलाओं से सीएचसी पर मिलने वाले खाने, फल, दूध आदि के बारे मेें पूछताछ की। मरीजों ने बताया कि कभी-कभार बिजली न आने से परेशानी हो जाती है, वरना सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। सही व्यवस्था को देख सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक की सराहना की। इसके बाद सीएमओ ने चिकित्सकों की बैठक लेकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और सभी योजनाओं को मरीजों को बताने व समय पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिएं। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसमें धर्मेंद्र, ओमवीर मलिक, मनोज, इसरार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें