फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जानो प्रतियोगिता में 1109 बच्चों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारत विकास परिषद केे तत्वावधान में भारत जानो प्रतियोगिता का आयोजन दस स्कूलों में किया, इसमें 1109 बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता लार्ड महावीरा एकेडमी, चौधरी केहर सिंह पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, नेहरू बाल एकेडमी, माउंट लिटरा, सरस्वती शिशु मंदिर, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, जैन स्थानकवासी सिंह इंटर कॉलेज, ग्रोवेल गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि स्कूलों में जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता कराई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत की संस्कृति को जानने का प्रयास है। दूसरे चरण की प्रतियोगिता में कौन बनेगा करोड़पति की तरह आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। तृतीय चरण मेेें राष्ट्रीय व छोटे स्तर की तरह राष्ट्रीय स्तर पर होगी। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. आरए गर्ग, अतुल जैन, प्रदीप, अनुराग जैन, संजय जैन, राकेश जैन, मुकेश, जितेंद्र, आलोक, हरीश मोहन, सुभाष, विवेक, डॉ. राम अवतार गर्ग, डॉ. मनीष तोमर का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें