बड़ौत (बागपत)। सोमवार को भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शिवालयों में सारी तैयारियां रविवार को पूरी कर ली। मंदिरों को मनमोहक झालरों आदि से सजा गया है। मंदिरों में पूजा पाठ के अलावा भजन कीर्तन की व्यवस्था भी की। भक्त भजन कीर्तन में शामिल होकर धर्म लाभ उठा रहे हैं।