फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिटॉरियम और शहीद स्मारक का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ने कलक्ट्रेट में निर्माणाधीन आडिटोरियम और शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। सोमवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में बनाए जा रहे ऑडिटॉरियम का निरीक्षण करने पहुंचे। निर्माण की जांच की। उन्होंने कहा कि जनपद में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मेलन होते रहते हैं। इसके लिए कोई स्थायी मंच नहीं है। इस कारण विभाग को अधिक राजस्व की हानि होती थी। ऐसी स्थिति को देख कर आडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभागीय गोष्ठियां, प्रदर्शनी, चुनाव प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम होंगे। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में बने शहीद स्मारक का भी निरीक्षण किया। शहीद स्मारक कलक्ट्रेट लाइटों से जगमगा जाए। उनके साथ सीडीओ पीसी जायसवाल, कलक्ट्रेट प्रभारी गुलशन कुमार आदि अफसर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें