फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने फीस्ट डे धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेें सेंट अल्फोंसा और प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर जोस का फीस्ट डे धूमधाम से मनाया । कार्यक्रम का शुभारंभ एंजल, नंदनी, नव्या व हर्षित ने स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। सिस्टर रिनी जॉर्ज ने प्रधानाचार्य को बुके भेंट दिया। सभी कक्षा के मॉनीटर, हेड गर्ल्स और हेड ब्वाय ने भी सिस्टर को बुके और पौधे भेंट किए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ईशा, आदित्य, अमन व वरुण आदि ने गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने सेंट अल्फोंसा के त्यागमयी जीवन पर प्रेरणाप्रद नाटिका प्रस्तुत की। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर जोस ने सेंट अल्फोंसा के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन मेें सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन में सोघन पाल, डॉ. शमशाद, विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सिस्टर अमला, सिस्टर मिनी, ममता मारिया, योगेंद्र का योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें