बड़ौत (बागपत)।
नगर के रेलवे स्टेशन से चोरी हुई तीन रिक्शा के मामले में नगरवासी एक व्यक्ति ने जीआरपी से सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत सूचना मांगी है। नगर निवासी राधेश्याम पुत्र रामनारायण ने सूचना मांगते हुए बताया कि उन्होंने बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रिक्शा स्टैंड के लिए जगह कहां पर छोड़ी है वो स्थान रेलवे पुलिस के अंडर में आता है या सिविल पुलिस के अंडर, रेलवे पुलिस द्वारा सोनू उर्फ चूर्ण पुत्र छोटूराम को क्या पुलिस ने अपना मुखबिर नियुक्ति किया है, रेलवे स्टेशन से तीन रिक्शा चोरी हुई थी, इसमें क्या एफआईआर दर्ज हुई है या नहीं आदि सूचना मांगी।