दाहा (बागपत)। चौगामा क्षेत्र से होते हुए सैकड़ों कांवड़िया शिवालयों की ओर बढ़ते हैं। इनके मार्ग में कई मुस्लिमों के गांव पड़ते हैं। यहां के लोगों द्वारा हर बार कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाते हैं। शाहजहांपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या रहती है। गांव के प्रधान के पति जमशेद ने अफसरों से मिलकर समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण शुरू कराया, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को यहां से गुजरने में परेशानी न हो। प्रधान ने कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले ही ठेकेदारों को निर्माण पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं अंधेरे से परेशानी न हो इसके लिए मार्गों पर लगे सभी खंभों पर लाइट लगवा दी जाएगी। ब्यूरो