बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी मोहम्मद शाकिर (18) पुत्र जाहिद मंगलवार को बाइक पर गायत्रीपुरम में अपने नाना के घर गया । देर रात 10 बजे वह वापस घर लौट रहा था। जब वह कोर्ट रोड पर पहुंचा तो बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक फिसल गई। शाकिर सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले गया। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली में युवक की मौत की सूचना देकर कागजी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों ने युवक के शव को सुपुर्द -ए- खाक किया। ब्यूरो