फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने मांगों को लेकर तहसील पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने कहा वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए, वहीं पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व द्वारा पारित राजस्व उपनिरीक्षक, सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट में पास कराया जाए, लैपटॉप व स्मार्ट फोन दिया जाए और पदोन्नति शुरू कराई जाए। उनका कहना था कि यदि शासनादेश निर्गत नहीं किया गए तो लेखपाल उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे। धरने पर मांगेराम, जयवीर सिंह, सुरेंद्र पाल राठी, राजेंद्र जैन, भारत भूषण, विकास तोमर, राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, मांगेराम, सुनील गुप्ता, वंश नारायण, विनोद शर्मा, उमेश आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें