फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। अशरफाबाद थल गांव में एंटी भूमाफिया टीम ने ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई होगी। एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी सेवक राम पुलिस बल के साथ अशरफाबाद थल गांव पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी। टीम ने भूमि की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते ग्रामीण कुछ नहीं कर पाए। टीम ने कहा यदि फिर से कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें लेखपाल बिजेंद्र सिंह तोमर, अनिल, जितेंद्र शर्मा, एसआई चंद्र रेखा, ग्राम प्रधान जुल्ला चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें