बागपत। गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। तेज धूप में लोग बिलबिला गए है। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोग घरों में कैद हो गए है। तापमान ने 43 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया है। सड़क सुनसान और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि बढ़ती गर्मी और गर्म हवा से बचाव जरूरी है। गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीएं, पसीना सोखने वाले कपड़े पहने, धूप में चश्मे, छाते, टॉपी और चप्पल का इस्तेमाल करें। खुले में कार्य कर रहे हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैर को गीले कपड़े से ढके रखे।