दोघट (बागपत)। पुसार गांव में घूमने वाले आवारा गोवंश में खुरपका-मूंहपका बीमारी फैल गई है। कई गोवंश बीमारी की चपेट में है। इससे पशु पालकों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पुसार गांव में घूमने वाले आवारा गोवंश में कई दिनों से खुरपका-मूंहपका बीमारी फैली हुई है। आरोप है कि आवारा गोवंश में खुरपका-मूंहपका बीमारी के टीके नहीं लगाए गए। बीमारी से पशु पालकों में दहशत फैली हुई है, क्योंकि यह बीमारी एक से दूसरे पशु में फैलती है। राजेंद्र, प्रदीप, महेंद्र, हरबीर, धर्मपाल, वीरेंद्र ने टीकाकरण की मांग की है।