दोघट (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में एंटी भूमाफिया टीम ने श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराया और तालाब और खेत की पैमाइश कराई। टीम ने कहा यदि फिर से कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई होगी। बुधवार को बड़ौत तहसील से एंटी भूमाफिया और पुलिस की टीम शाहजहांपुर गांव में पहुंची। टीम ने पहले श्मशान की भूमि की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया। श्मशान की भूमि पर किसान ने कब्जा कर रखा था। इसके बाद टीम ने तालाब की पैमाइश कर निशानदेही की और चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई होगी। टीम प्रभारी कानूनगो कल्लू सिंह ने बताया कि श्मशान की भूमि पर कब्जा होने के कारण समस्या बनी हुई थी। भूमि को कब्जा मुक्त कराया। टीम में लेखपाल संजय सिंह भी शामिल रहे।