बड़ौत। सनातन धर्म महासभा की बैठक में आदि जगद्गुरु शंकराचार्य की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। ब्रह्म सिंह गोयल की अध्यक्षता व डा. दीपक गौतम के संचालन में हुई बैठक में शंकरचार्य की जयंती 20 अप्रैल को इमली वाले मंदिर में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें जगद् गुरु के जीवन पर चर्चा, सनातन धर्म में मूर्ति पूजा का महत्व, कन्या पूजन का महत्व तथा सनातन धर्म के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर मंशा राम गर्ग, धर्मप्रकाश वर्मा, डा. रमेश वशिष्ठ, रविन्द्र तिवारी, डा. जगमोहन शर्मा, डा. लक्ष्मण अग्रवाल शामिल रहे।