फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दो माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्य शिकायत केन्द्र पर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारी राजेश के नेतृत्व में कर्मचारियों का कहना था कि फरवरी व मार्च का मानदेय नहीं मिला है। जिस कारण न तो परिवार का खर्च चल पा रहा है और न ही बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है। मानदेय न मिलने से बीमार सदस्य का इलाज उधार लेकर कराना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा का कहना था कि इस संबंध में ठेकेदार से वार्ता की जा रही है, जल्द ही उनका मानदेय दिलाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मेें शीलू, इमरान, गौरव, राजेश, अशोक, अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें