बड़ौत (बागपत)।
जौहड़ी गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीण का लोहिया आवास योजना में मकान बनाने की मांग की।
ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गांव के रचनेश पुत्र सुरेश का पक्का मकान लोहिया आवास योजना में बनाना तय हुआ, लेकिन उक्त योजना में नहीं बनवाया जा सका। इस कारण उनका परिवार खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन कर रहा है। उनका मकान प्रधान मंत्री आवास योजना अथवा मुख्य मंत्री आवास योजना में बनवाया जाए। इस मौके पर प्रवीण कुमार शास्त्री, संतोष कुमार शास्त्री, हरेंद्र, कमलेश, यशपाल शर्मा, सोनू तोमर आदि रहे।