बड़ौत (बागपत)। रोटरी दिल्ली सेंट्रल चैरिटेबल ट्रस्ट ने आस्था अस्पताल मेें दिव्यांग सहायता शिविर लगाया, इसमेें 54 दिव्यांगों को व्हील चेयर, वॉकर, बैसाखी, स्ट्रीक सहित अन्य यंत्र बांटे। इस शिविर का शुभारंभ राकेश जैन ने किया। इसमें क्लब अध्यक्ष जेके जैन, नवीन जैन, एसके जैन, राजन शर्मा, संजय जैन, राजेश जैन, राकेश, नरेंद्र जैन, रजनीश, अखिल जैन, सुभाष, अस्पताल की एमडी डॉ. शशि प्रभा और डॉ. अनिल जैन आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रजनीश और अखिल जैन रहे।