बिनौली (बागपत)। बुधवार को अपर निदेशक कार्यालय मेरठ से संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. ज्योत्सना वत्स और डॉ. अंजू जोधा की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी, लैब, लेबर रूम, कोल्ड चैन, उपस्थिति रजिस्टर देखा। उन्होंने सीएचसी बिनौली की कोल्ड चेन को सबसे अच्छा बताया। उन्होंने अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों से भी पूछा कि आपको समय पर दवाई और डॉक्टर मिल जाते हैं, कोई परेशानी तो नहीं होती। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल बंसल को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान डॉ. अभिनव नेहरा, विनोद प्रसाद, अजित धामा, अजय धामा आदि रहे।