बागपत। पाबला बेगमाबाद और मवी कलां गांव के किसानों ने बागपत चीनी मिल में धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि फरवरी माह में नए बांड शुरू होने थे, जिसको मिल प्रशासन की ओर से नहीं चलाया गया। इससे काफी परेशानी का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। वहीं गांवों में पर्चियां भी कम जारी की जा रही है। खेतों में गन्ना खड़ा, जिस कारण परेशानी हो रही है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों के बीच सीसीओ पहुंचे, उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा यदि आठ दिन बाद मिल को बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इसमें वीरेंद्र खेड़ा, सतीश प्रधान, सेवक राम, विनोद धर्मपाल सिंह, विजयपाल, ब्रहमपाल धामा, जोगेंद्र, चमन मौजूद रहे।