सड़क हादसों में पुलिसकर्मी सहित दो घायल
दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दाहा पुलिस चौकी पर तैनात हेडकांस्टेबल रामबीर सिंह बाइक पर दोघट थाने गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो दोघट-कान्हड़ मार्ग पर बच्चों को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन खो बैठे और बाइक फिसल गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया । दूसरा हादसा शनिवार की रात में सरोरा गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर हुआ। वन क्षेत्र से निकल कर हाईवे पार कर रही नील गाय को बचाते समय ट्रक विद्युत पोल से टकरा गया और पलट गया। इसमें करनाल निवासी ट्रक चालक जितेंद्र घायल हो गया। उसे भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।