फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न विषय पर अंग्रेजी भाषा में सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में सोमवार को विभिन्न विषयों पर अंग्रेजी भाषा में सेमिनार का आयोजन किया। इसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक जयचंद दरोगा, प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जला कर किया। उप प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि सेमिनार के प्रमुख विषय ऊर्जा स्रोत, राष्ट्रीय चिह्न, हमारे पर्यावरणीय मित्र, प्रदूषण, यातायात, कंप्यूटर, राष्ट्रीयता रहे। इसमें विद्यार्थियों ने अपने विषय से संबंधित सामग्री एकत्र कर दूसरे विद्यार्थियों को जानकारी दी। शिक्षक की तरह दूसरे छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। विषय के अनुसार उनके महत्व को बताया । इसमें छवि-कीर्ति, कशिश-अंशु, अर्पित-चांदनी, वंश-अभय, तनिष्क-चित्रांश और अनुष्का प्रथम रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, ममता शर्मा, सलोनी, प्रीति, आशा, मंजू शर्मा, मानसी, सुधा शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें