बिनौली (बागपत)।
जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर माडल बनाए। प्रदर्शनी का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र की उन्नति के लिए विज्ञान की महती आवश्यकता है। नित नये शोध हमारे लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। प्रदर्शनी में बनाए माडलों को अतिथियों ने अंक प्रदान किए। कूलर, विंड कार व हाइड्रोलिक पंप प्रथम, स्वच्छ भारत अभियान, जल प्रदूषण व एटीएम द्वितीय तथा वर्षा जल संचयन, घरेलू पशुओं की उपयोगिता, राष्ट्रीय प्रतीक, वेक्यूम क्लीनर आदि माडल तृतीय स्थान के लिए चयनित किए। संस्था प्रबंधक सुनील जैन और निदेशक प्रिंसी जैन ने श्रेष्ठ माडल बनाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसमें उप प्रधानाचार्य प्रभात तोमर, सपना, नीरू, सरिता, सीमा, पवन, रिशु, रचना, एकता, दीपांशु, राजीव, अर्चना, स्वाति, पूनम, मोहसिन, शिवानी आदि रहे।