मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। नई मंडी सिप अबेकस का कोर्स करने वाले हाईस्कूल, इंटर और जेईई मेंस क्वालीफाई करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
नई मंडी स्थित सिप अबेकस में आयोजित कार्यक्रम में एसडी जूनियर की प्रधानाध्यापिका रेनू गोयल, माउंट लिट्रा जी स्कूल की डायरेक्टर चारू भारद्वाज, आर्या एकेडमी की डायरेक्टर सोनिका आर्या व डॉ. विवेक अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर होली एंजल्सि स्कूल की 10 वीं की टॉपर सृष्टि सिंह, शारदेन स्कूल की 12वीं एवं 10 वीं के टॉपर तरुणी सिंघल व आदित्य गोयल को सम्मानित किया गया। सेंटर डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने बताया कि सिप अबेकस एकाग्रता, लिखने की गति एवं मानसिक विकास बढ़ाता है। कार्यक्रम में मानवी सिंघल, स्पर्श सिंघल, केशव गर्ग, उत्कर्ष कुच्छल, वैभव वर्मा, उत्कर्ष ऐरन, वंश छाबड़ा, वर्तिका गर्ग, श्रुति जैन, गरिमा गुप्ता, सलोनी मित्तल, पलक भारद्वाज, प्रियांशी मित्तल, भव्या मित्तल, पलक बंसल. विनायक मित्तल, वसुंधरा जैन, नंदिनी उतरेजा, वेदांश बालियान, दिव्यांश गोयल, आदित्य सिंघल, अनंत सिंघल. अंशिका अग्रवाल, पार्थ गुप्ता, रिया कौशिक, लक्ष्य गर्ग , सृष्टि सिंह, नमन जैन, सार्थक आर्य, नमन जैन, निहारिका गर्ग को भी सम्मानित किया गया।