अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि 15 फरवरी को कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि एमडीएच मसाला के मालिक महाशय धर्मपाल होंगे। उद्योगपति महेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विनय आर्य, ईश्वर अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।