बागपत। अल्टीमेटम के बाद सिसाना रोड पर सोमवार को पालिका ने दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को जेसीबी से उखड़वा दिया। ईओ ललित आर्य ने बताया कि सिसाना रोड का निर्माण प्रस्तावित है। तीन दिन पहले ही पालिका ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए अल्टीमेटम दे दिया था। सोमवार को पालिका की टीम जेसीबी के साथ पहुंची और अतिक्रमण तुड़वाना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने पांच-पांच फुट तक सड़क पर निर्माण कार्य कर रखा था। ईओ ने बताया कि अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। पहले सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण कराया जाएगा, इसके बाद मार्ग बनेगा।