बड़ौत (बागपत)।
रेल बजट से दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाले रेल यात्री मायूस हैं क्योंकि इस बार भी इस रूट पर कोई नई गाड़ी नहीं चली है।
दैनिक यात्री जितेंद्र का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बजट में न तो टिकट के लिए कोई खासा इंतजाम किया गया है और न ही स्टेशन पर मिलने वाली कोई सुविधा का। संजीव प्रधान का कहना था कि बागपत से रेल के माध्यम से दिल्ली का सफर आसान पड़ता है। हजारों लोग दैनिक जीवन यापन के लिए प्रतिदिन इस रूट पर आवागमन करते हैं, लेकिन इस रूट पर कोई नई ट्रेन नहीं बढ़ाई गइई है। वीर सेन का कहना है कि बजट में महिला यात्रियों के लिए कुछ खास नहीं रहा। ट्रेनों मेें महिला डिब्बा होने के बाद भी महिलाओं को खडे़ होकर सफर करना पड़ता है। महेंद्र पाल का कहना है कि बजट में टिकट आरक्षण व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रतिदिन सैकड़ों लोग बड़ौत सहित अन्य स्टेशनों पर आरक्षण के लिए सुबह से ही लाइनों में खड़े हो जाते हैं।