फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका के गांधी पार्क से स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता रैली निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते नगर पालिका में संपन्न हुई। रैली नगर पालिका से शुरू होकर फूंस वाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, रेलवे रोड, गांधी रोड होते नगर पालिका में संपन्न हुई। इसमें विद्या सागर पब्लिक स्कूल के बच्चे हाथों में तख्तियां लिए थे और नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली में चेयरमैन अमित राणा, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, स्वास्थ्य विभाग के पोपीन, कामेंद्र, कपिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें