बड़ौत (बागपत) ।
मुसद्दी लाल धर्मशाला में आयोजित समारोह में गोसेवा आयोग के सदस्य डॉ. संदीप पहल को सम्मानित किया। इसमें डॉ. संदीप पहल एडवोकेट ने गो सेवा आयोग की योजनाओं के बारे में बताया । उन्होंने कहा किसान गो मूत्र खाद से उर्वरक शक्ति बढ़ाकर लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा गो मूत्र खाद को लेकर गोष्ठियां होगी। एडवोकेट के रोहित मलिक के संयोजन में विद्या सागर पशु संरक्षण केंद्र बड़ौत धनपाल सिंह की अध्यक्षता और योगेंद्र सिंह मलिक के संचालन में आयोजित समारोह में प्रधान मांगे राम, रमेश चंद, रामनाथ, कृष्णपाल, विपिन, मलखान, देवी सिंह, चंद्र प्रकाश, धर्मवीर सिंह, सुदर्शन, राम गुप्ता, व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल, कर्ण सिंह, सुधीर त्यागी, धीरज तोमर, युधिष्ठिर, ब्रहमपाल शर्मा, धर्मवीर राणा, जसवीर सोलंकी आदि रहे।