बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के चलते कई स्थानों पर दुर्घटना होने से बची। वहीं, बावली चुंगी के पास एक कार रजवाहे में जा गिरी और उसका चालक बाल-बाल बच गया। कांधला निवासी ऋषि कुमार बड़ौत से कार लेकर कांधला जा रहा था। कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में कार सहित वह बावली चुंगी के पास रजवाहे में जा गिरा। वहां से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उसे कार से बाहर निकाला। उधर, कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए।