बड़ौत (बागपत)।
नगर में मकर संक्रांति का त्योहार श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने खूब दान किया और नगर में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद बांटा।
मकर संक्रांति के त्योहार पर श्रद्धालुओं ने प्रात: स्नान कर पूजा अर्चना की और गरीब, निर्धन लोगों को दान किया। वहीं दूसरी तरफ नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। प्रसाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। दिल्ली बस स्टैंड, छोटा जैन मंदिर, रेलवे रोड, पंचवटी नहर पुल, गांधी रोड, नेहरू रोड, बावली रोड व अन्य स्थानों पर खिचड़ी का प्रयास श्रद्धालुओं ने वितरित किया। उधर लौहड्डा गांव के सनातन धर्म शिव मंदिर पर हिंदू वाहिनी एवं लौहड्डा ग्राम वासियों ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर हिंदुओं के सभी त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। ताकि समाज में हिंदुत्व का संदेश जाता रहे। इसमें अमित लौहड्डा, पुजारी दिनेश तिवारी, अंकित देव, राहुल, अंकुर भारद्वाज, रूपक आदि रहे।