बड़ौत (बागपत)।
सर्दी के चलते एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बस्तियों में निर्धन लोगों को कंबल बांटे। नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम और धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में लेखपाल विकास कुमार ने बुढ़ाना रोड झुग्गी झोपड़ी में रह रहे गरीब लोगों को कंबल बांटे। इसके बाद उन्होंने कांशीराम कॉलोनी, इंदारा मस्जिद में जाकर गरीबों को कंबल बांटे। एसडीएम ने बताया कि सर्दी को देखकर नगर के चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।