फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही दूर होगी सामाजिक कुरीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेड़की गांव में रविवार को सामाजिक संस्था आकार ग्रोथ एंड रिसर्च आग्रेनाईजेशन की बैठक हुई। इसमें गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने सहित अन्य सामाजिक करने कार्य पर चर्चा की । संस्था के अध्यक्ष सलीम खान और जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए शिक्षा जरूरी है। प्राचीन काल से ही सामाजिक लोगों एवं संस्थाओं ने बुराइयों को मिटाने के लिए शिक्षा को अग्रणी माना है। समाज में फैली बाल विवाह प्रथा, दहेज प्रथा, विधवा विवाह, नशा वृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या सभी पर समाज सेवकों ने इन सभी बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा को आधार बताया है। लोगों से अपील की एक वक्त का खाना भले ही कम करें, लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित बनाए ताकि उन्हें सामाजिक के अलावा राजनीतिक धार्मिक सभी का ज्ञान प्राप्त हो। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान शांति देवी ने की और संचालन मा. प्रेम शर्मा ने किया। इसमें संस्था से जुड़ने के लिए नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इसमें संस्था के चेयरमैन जयवीर सिंह, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, प्रवीण, मनोज, ओमपाल शर्मा, सहीराम शर्मा, पीतम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें