फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। चौगामा क्षेत्र में किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र दोघट, झुंडपुर,, दाहा, बामनौली, बेगमाबाद गढ़ी, तमेला गढ़ी, मिलाना, भड़ल, निरपुड़ा, टीकरी आदि गांवों में यज्ञ आदि कार्यक्रम आयोजित किए। सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट, संस्कार विद्यापीठ टीकरी, सन ब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर, देव सीनियर सेकेंडरी स्कूल भड़ल आदि में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोघट में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर यज्ञ कर किसानों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली। गांव झुंडपुर में भी यज्ञ कर किसानों ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाने की शपथ ली। इसमें हरपाल राठी, मनोज प्रधान, गौरव राठी, रामनाथ प्रधान,, बिजेंद्र प्रधान, बिट्टी प्रधान, राजेंद्र चौधरी, मांगेराम राठी, प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, सतीश, दीपेश जैन प्रधानाचार्य,, विपिन पंवार प्रबंधक, वीरपाल राणा, सुमन चौधरी प्रधानाचार्य, सुशील राठी,, अनन्ता पंवार, मुकुंद पंवार, बांके पंवार प्रबंधक,, विजय, सुभाष, सोमपाल राठी, नरेंद्र राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें